बहराइच, जनवरी 15 -- बहराइच, संवाददाता।कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित जनपद स्तरीय अनुश्रवण एवं मूल्यांकन समिति की बैठक के दौरान जिलाधिकारी अक्षय त्रिपाठी ने निर्देश दिया कि जनपद में संचालित समस्त गौ आश्रय स्थलों को सीसीटीवी कैमरों से आच्छादित कर विकास भवन स्थित कमाण्ड सेन्टर से उनकी निगरानी की जाय। डीएम ने सुझाव दिया कि कैमरे इस प्रकार से स्थापित किये जाएं कि गोआश्रय स्थल के प्रमुख स्थान जैसे गोदाम, प्रवेश द्वार, चरही इत्यादि की बेेहतर ढंग से मानीटरिंग किया जा सके। डीएम ने कहा कि कामण्ड सेन्टर पर गो आश्रय स्थलों की निगरानी के लिए माकूल बन्दोबस्त सुनिश्चित किये जाएं। जिले में संचालित गोवंशों की व्यवस्थाएं सुदृढ़ रखने हेतु डीएम ने जिला पंचायत राज अधिकारी को निर्देश दिया कि आवश्यकतानुसार एस.एफ.सी. पूलिंग को बढ़ाया जाय। डीएम द्वारा पशु चिकित्साधिक...