बहराइच, जनवरी 16 -- बहराइच, संवाददाता। देहात कोतवाली के एक गांव निवासनी किशोरी खेत जाने को कहकर निकली थी। वह घर नही आई। तो चिंतित परिजनों ने उसे सभी संभावित नाते रिश्तेदारी व अन्य जगह तलाशा। कोई भी सुराग न लगने पर अपहरण की धाराओं के तहत केस दर्ज कराया है। देहात कोतवाली के एक गांव निवासनी 16 वर्षीय किशोरी दस जनवरी शाम चार बजे गांव के बाहर स्थित खेत में जाने को कहकर गई। काफी समय बीतने पर जब वह घर नही पहुंची।परिजन खेत पर गए। वहां भी उसे न पाकर गांव में तलाशा। गांव में पता न चलने पर सभी नाते रिश्तेदारी में तलाश की। उसका कोई पता नही चला। पीड़ित पिता ने कोतवाली में तहरीर देकर अपहरण की धाराओं के तहत केस दर्ज कराया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...