बहराइच, जनवरी 11 -- बहराइच, संवाददाता। बहराइच हुजूरपुर मार्ग पर स्थित जिगनिया जसकरन सिंह गांव के मौहारीपुरवा प्राथमिक विद्यालय के निकट प्रस्तावित कुट्टी बाजार पुलिस चौकी निर्माण को अवैध बताकर ग्राम पंचायत प्रधान, ग्रामीणों ने विरोध शुरू कर दिया है। भू स्वामी ने भी इसे अवैध तरीका करार दिया है। ग्रामीणों ने डीएम, भू स्वामी ने एसपी को शिकायती पत्र भेजा है। रानीपुर थाने के जिगरिया जसकरन सिंह ग्राम पंचायत के मौहारीपुरवा प्राथमिक विद्यालय के निकट कुट्टी बाजार पुलिस चौकी के प्रस्तावित भवन का बोर्ड लगाने के बाद बुनियाद खुदाई कर पिलर आदि ढाले गए है। ग्राम पंचायत प्रधान रामा देवी व ग्रामीणों का कहना है कि ग्राम पंचायत के बिना प्रस्ताव के जिस भूमि पर चौकी निर्माण चल रहा है। वह सार्वजनिक रास्ते के लिए है, जो भवन निर्माण होने से आवागमन बंद हो जाएगा। व...