बहराइच, जनवरी 7 -- बहराइच। हुजूरपुर थाने के बड़ा गांव के मजरे सथरिया गांव निवासनी सुमन देवी पत्नी राजिन्दर तिवारी की बेटी रानी को गांव के ही अंकित व श्रीकांत ने एक दिसम्बर रात आठ बजे मारपीट कर घायल कर दिया था। बचाने गई मां सुमन को भी मारा-पीटा था। रानी के पेट में गंभीर चोटे आ गई है। उसका निजी क्लीनिक पर इलाज चल रहा है। पीड़िता सुमन की तहरीर पर दो को नामजद कर केस दर्ज किया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...