बहराइच, सितम्बर 1 -- बहराइच, संवाददाता। भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा बहराइच ने कांग्रेस पार्टी द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की माता के प्रति की गई अभद्र टिप्पणी पर जोरदार विरोध प्रदर्शन किया है। विधायक अनुपमा जायसवाल के नेतृत्व में महिला मोर्चा की ओर से रैली निकाली गई,जो नगर पालिका से शुरू होकर कांग्रेस भवन तक पहुंची। यहां मोर्चा की सदस्यों ने राहुल गांधी माफी मांगो का नारा लगाया। भीड़ को रोकने के लिए बड़ी संख्या में पुलिस लगानी पड़ी। अनुपमा जायसवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री की माता के खिलाफ की गई आपत्तिजनक टिप्पणी पूरे देश की मातृशक्ति का अपमान हुआ है, जिसे किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी और कांग्रेस नेतृत्व के विरुद्ध नारे लगाए। इस अवसर पर जिला एवं नगर महिला मोर्चा की वरिष्ठ पदा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.