बहराइच, जनवरी 24 -- विशेश्वरगंज। भवानी प्रसाद मिश्र जटाशंकर महाविद्यालय के उप प्राचार्य राजकुमार शुक्ल के नेतृत्व में कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि विधायक पयागपुर सुभाष त्रिपाठी रहे। उन्होंने मां सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। कवि सम्मेलन में कवियों की ओजस्वी वाणी, भावपूर्ण प्रस्तुति और सशक्त विचारों ने श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। हर सारगर्भित पंक्ति पर तालियों की गड़गड़ाहट से सभागार गूंज उठा। इस अवसर पर ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि राकेश पांडेय, रवि मोहन शुक्ल, पवन पांडेय, कृष्ण मोहन शुक्ल, आनंद विहारी शुक्ल, आनंद पांडेय, मोहन चंद्र पांडेय, विवेक सिंह दीपक, डॉ. नीलम सिंह चौहान, हिमांशु कुमार, अल्पना अवस्थी, त्रिलोकी सिंह आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट...