बहराइच, फरवरी 4 -- बहराइच, संवाददाता। पयागपुर से पिपरा पदारथ गांव ई रिक्शा से जा रही महिला के लगभग बीस लाख के जेवर गायब हो गए। महिला गोंडा से आई थी। भाई की शादी के मद्देनजर वह मायके जा रही थी। जब तक वह पलटे ई रिक्शा चालक सहित नदारद मिला। पुलिस ऐसी किसी घटना की जानकारी या तहरीर मिलने से इंकार कर रही है। गोंडा जिले के जानकी नगर निवासनी मिथिलेश कुमारी जायसवाल का मायका पयागपुर थाने के पिपरा पदारथ गांव में है। उसके भाई पिपरा पदारथ निवासी दिलीप जायसवाल की पांच फरवरी को शादी है। मिथिलेश मंगलवार दोपहर में गोंडा से पयागपुर रोडवेज बस से पहुंची। वहां से वह एक ई रिक्शा पर सवार हुई। तब ई रिक्शा में अन्य कोई सवारी नही थी। कुछ आगे दो महिलाए व दो पुरूष सवार हुए। कुछ आगे इन सवार लोगों ने एक जगह रिक्शा रोक खाने पीने का सामान खरीदा। कुछ आगे यह चारो लोग उतर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.