बहराइच, मार्च 23 -- बहराइच, संवाददाता। थाना मोतीपुर परिसर में रविवार को ईद उल फितर त्यौहार के मद्देनजर शांति व्यवस्था बनाए रखने और नमाज को सकुशल संपन्न कराने के उद्देश्य से थाना अध्यक्ष राकेश कुमार पांडे की अध्यक्षता में एक बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में थाना क्षेत्र के सभी मस्जिदों के इमामों, गणमान्य नागरिकों और स्थानीय प्रशासन के अधिकारियों ने भाग लिया। बैठक में ईदगाह जाने वाले रास्तों पर अतिक्रमण, कानून-व्यवस्था बनाए रखने और किसी भी प्रकार के विवाद से बचने के उपायों पर विस्तार से चर्चा की गई। थाना अध्यक्ष राकेश कुमार पांडे ने सभी नागरिकों से सौहार्द और शांति बनाए रखने की अपील की। अपील की गयी कि सभी लोग ईद के पर्व को आपसी भाईचारे और सौहार्द के साथ मनाएं। किसी भी समस्या या असुविधा की स्थिति में तुरंत स्थानीय प्रशासन से संपर्क करें। राकेश...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.