बहराइच, अक्टूबर 5 -- मिहींपुरवा/बिछिया। सुजौली थाना क्षेत्र के रमपुरवा ग्राम पंचायत के बनकटी गांव में एक महिला घर के आंगन में सो रही थी। शनिवार की देर रात दीवार फांदकर घर में घुसे तेंदुए ने महिला को दबोच लिया। महिला के शोर मचाने पर परिवारीजनों के साथ गांव वाले भी पहुंच गए। इस पर तेंदुआ महिला को छोड़कर जंगल में भाग गया। वन विभाग ने घायल महिला को इलाज के लिए दो हजार की आर्थिक सहायता प्रदान की है। कतर्नियाघाट वन्य जीव प्रभाग के सुजौली रेंज अंतर्गत बनकटी गांव निवासी मायावती (45) पत्नी मोहन अपने घर के आंगन में सो रही थी। शनिवार की देर रात घर में घुसकर तेंदुए ने उस पर हमला कर दिया। उसके शोर मचाने पर परिजन जाग गए। आसपास के ग्रामीण लाठी, डण्डा लेकर मोहन के घर की ओर हांका लगाते हुए दौड़े। दबाव बढ़ता देख तेंदुआ मायावती को छोड़कर जंगल की ओर भाग गया।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.