बहराइच, जनवरी 10 -- बहराइच। मुर्तिहा कोतवाली के सेमरी मलमला फार्म गांव में तीन जनवरी को दोपहर 12 बजे अवधेश वर्मा पुत्र सालिग राम अलाव ताप रहे थे। इसी दौरान राम सिंह व जगदीश ने उससे गाली गलौज की। विरोध करने पर हमलावरों ने फावड़े के वेंट से उसको मारा। जिसके चलते वह गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजनों ने उसे कोतवाली पहुंचाया।पुलिस ने मेडिकल को सीएचसी भेजा। इस मामले में पुलिस ने दो को नामजद कर मारपीट की धाराओं के तहत केस दर्ज किया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...