बहराइच, फरवरी 22 -- बहराइच, संवाददाता। शहरी क्षेत्र में नगर पालिका की ओर से बनाए गए वर्टिकल तथा हैंगिंग गार्डन में लगे पौधों को बचाने के लिए नियमित सिंचाई की कवायद शुरू की है ताकि लाखों की लागत से लगाए गए पौधे सुरक्षित रहें व शहर की आबोहवा संग लोगों का आकर्षण बना रहे। साथ ही जगह-जगह बनाए गए यूरिनल प्वाइंट की धुलाई भी नियमित कराने के लिए कर्मचारियों की तैनाती की गई है, जो रोस्टर के हिसाब से सिंचाई व धुलाई करेंगे। नगर पालिका की ओर से शहर में चौक-चौराहों व मुख्य बाजार में कई जगह वर्टिकल व हैंगिंग गार्डन बनाए गए हैं। ताकि चौराहों पर हरियाली संग उनकी रौनक बेहतर हो सके। साथ ही शहर की आबोहवा भी स्वच्छ बनी रहे। अब तापमान तेजी से बढ़ने लगा है, इससे लगाए गए फूल व अन्य पौधे बिन पानी सूखने लगे हैं। इन पौधों को बचाने के लिए ईओ प्रमिता सिंह की ओर से कर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.