बहराइच, अप्रैल 8 -- बहराइच, संवाददाता। सेनानी भवन सभागार में सेनानी उत्तराधिकारियों ने भारत के प्रथम स्वतंत्रता संग्राम के प्रथम शहीद मंगल पाण्डेय का बलिदान दिवस मनाया। लोगों ने 1857 के संग्राम के इस अप्रतिम योद्धा की भूरि भूरि प्रशंसा की। संगठन संरक्षक एवं पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष अनिल त्रिपाठी ने कहा कि बंगाल नेटिव इन्फैंट्री की 34वीं रेजीमेंट के सिपाही मंगल पाण्डेय ने 1857 में भारत के प्रथम स्वतंत्रता संग्राम में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई अपने ही बटालियन के खिलाफ उन्होंने बगावत कर दिया। प्रदेश कार्यवाहक महामंत्री रमेश कुमार मिश्र ने कहा कि देश के नागरिकों के धार्मिक भावना के साथ खेलने पर उन्होंने ब्रिटिश साम्राज्य को ललकारा। समाजसेवी बछन्ने शुक्ल ने कहा कि मंगल पाण्डेय की इसी बगावत ने उन्हें मशहूर कर दिया और आजादी की ज्वाला में घी का काम ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.