बहराइच, अप्रैल 8 -- बहराइच, संवाददाता। कल्पीपारा कालोनी स्थित आफीसर्स फील्ड हॉस्टल में जनपद स्तरीय सिंचाई बन्धु समिति की बैठक सम्पन्न हुई। पूर्व सांसद बहराइच अक्षयवर लाल गोंड द्वारा सरयू लिंक चैनल का सीमांकन कराने एवं विभिन्न स्थानों पर मरम्मत कराने की बात कही गई। उन्होंने कहा कि मरम्मत एवं अनुरक्षण के कार्यों में वन विभाग द्वारा लगाई जाने वाली आपत्तियों को उच्च स्तर पर प्रेषित किया जाय। गर्मी को दृष्टिगत रखते हुए मवेशियों को पीने का पानी तथा आगजनी की घटनाओं पर प्रभावी नियंत्रण के लिए नहरों का संचालन करा कर तालाब एवं पोखरों को भरने का निर्देश दिया। विद्युत विभाग की ओर से किसी अधिकारी द्वारा बैठक में प्रतिभाग न करने पर उपाध्यक्ष द्वारा नाराज़गी व्यक्त की गई। अधिशासी अभियंता सरयू नहर खण्ड-5 दिनेश कुमार सहित अन्य विभागीय अधिकारी मौजूद रहे।
ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.