बहराइच, सितम्बर 6 -- बहराइच,संवाददाता। नहरों व तालाबों में मगरमच्छ डेरा जमा हुए हैं। शनिवार को बिछिया व चौकसाहार में नहर व तालाब के किनारे मगरमच्छ विचरण करते दिखा। ग्रामीणों का कहना है कि शिकार की तलाश में मगरमच्छ अक्सर किनारे देखे जा रहे हैं। आबादी के पास मगरमच्छों की मौजूदगी को लेकर वे लोग दहशतजदा हैं,क्योंकि पिछले दिनों मगरमच्छों ने बालक समेत दो लोगों को शिकार बना लिया था। इनके रेस्क्यू कर सुरक्षित जगह छोड़ने की मांग की जा रही है। कतर्निया सेंचुरी क्षेत्र से लगे बिछिय के चमन चौराहे से होकर निकली नहर के किनारे शनिवार की सुबह विशालकाय मगरमच्छ विचरण करता दिखा। इस दौरान ग्रामीणों ने उसका वीडियो बना लिया। काफी देर तक मगरमच्छ बैठा रहा। लोगों की भीड़ बढ़ने पर व नहर के अंदर चला गया। पिछले दिनों इसी जगह पर मगरमच्द ने महिला का शिकार किया था। ग्र...