नई दिल्ली, मई 18 -- दिल्ली पुलिस ने नरेला में हत्या के मामले में 6 महीने से फरार चल रहे आऱोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी परवेश कुमार उर्फ ढिल्लू को 16 मई को एक ऐसे व्यक्ति की हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया गया था, जिसने कथित तौर पर उसकी बहन से छेड़छाड़ की थी। पुलिस के अनुसार, आरोपी हरियाणा के सोनीपत के मंडोरा गांव निवासी सुमित की हत्या के बाद से फरार था, जो नरेला में बीज और खाद की दुकान चलाता था। हत्या की वारदात को कथित तौर पर परवेश कुमार ने अपने चचेरे भाइयों दीपांशु उर्फ गोलू और राहुल हुड्डा की मदद से बदला लेने के लिए अंजाम दिया था। पुलिस ने बताया कि परवेश कुमार के ठिकाने के बारे में एक विशेष इनपुट मिला था और टेक्निकल सर्विलांस के माध्यम से आगे की जांच की गई। इस पर कार्रवाई करते हुए, क्राइम ब्रांच की टीम ने आरोपी को सफलतापूर्वक ट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.