बुलंदशहर, जनवरी 11 -- कथा वाचक देवकीनंदन ठाकुर ने खुर्जा के शारदा जैन अतिथि भवन में चल रही मीरा चरित्र कथा में शामिल होने के दौरान कहा कि बहन बेटियों की इज्जत उतरने के बाद भी हमारा जमीर ना जागे तो हम अच्छे इंसान नहीं हैं। जंक्शन मार्ग स्थित शारदा जैन अतिथि भवन में श्री कुंज बिहारी सेवा परिकर के वार्षिकोत्सव में शामिल होने पहुंचे कथा वाचक देवकीनंदन ठाकुर ने कहा कि अगर हमारे लोग मरें और हमारी बहन-बेटियों की इज्जत उतरे, उसके बाद भी हमारा जमीर ना जगे, तो हम अच्छे इंसान नहीं हैं। कई लोग अपने समाज को जगाकर हमारे समाज को जलाने का कार्य कर रहे हैं। हम अपने समाज को जगाकर बचाने का कार्य भी नहीं कर सकते, यह कैसी समानता है। कोई जलाता रहे, तुम बचाओ ना। आज बंग्लादेख में जैसे दुर्दशा है हम हिंदुओं की। वह किसी से छुपी नहीं है। हिंदुओं को बचाने का संकल्प ...