एक संवाददाता, जनवरी 8 -- बिहार के दरभंगा जिले के मनीगाछी में साइबर ठग बनी बहन को उसके भाई ने गर्दन मरोड़ कर मौत के घाट उतार दिया। वारदात बीते 31 दिसंबर की रात को हुई थी। पुलिस ने एक सप्ताह बाद मर्डर केस का खुलासा कर आरोपी भाई संतोष मुखिया को गिरफ्तार कर लिया है। उसकी बहन शुभकला देवी भैरवस्थान थाना क्षेत्र के लालगंज की रहने वाली थी। उसकी लाश बिसौल कमलाबाड़ी रोड के बीच सड़क किनारे मिली थी। बेनीपुर एसडीपीओ वासुकी नाथ झा ने बुधवार को बताया कि आरोपी संतोष हत्याकांड को अंजाम देने के बाद दिल्ली चला गया था। पुलिस ने उसे दिल्ली से हिरासत में लेकर पूछताछ की, तो उसने अपना जुर्म कबूल कर दिया। उसे गुरुवार को कोर्ट में पेश कर जेल भेजने की कार्यवाही की गई।नौकरी के नाम पर लोगों को ठगने लगी शुभकला एसडीपीओ के अनुसार मृतका शुभकला देवी का मायका मनीगाछी थाना ...