एक संवाददाता, अगस्त 9 -- बिहार के सीवान जिले में रक्षाबंधन पर बहन को राखी बांधने के लिए बुलाने जा रहे भाई की गोली मारकर हत्या कर दी गई। वारदात जीरादेई थाना क्षेत्र के रेपुरा गांव स्थित गैस गोदाम के समीप शुक्रवार देर शाम को हुई। मृतक की पहचान जीरेदेई निवासी 45 वर्षीय विपेंद्र सिंह के रूप में हुई है। विपेंद्र रेस्टोरेंट संचालक थे। रात में जब राहगीर रास्ते से गुजर रहे थे, तब घटना की जानकारी ग्रामीणों को हुई। लोगों ने गैस गोदाम के समीप सूनसान जगह पर शव देखकर शोर मचाना शुरू किया। इससे आसपास के सैकड़ो लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। ग्रामीणों का कहना था कि किसी को हत्या की आशंका नहीं थी। मृतक के शरीर के कई हिस्सों पर खून के निशान दिखाई दे रहे थे। इससे मालूम चलता है कि उसके शरीर पर कई जगहों पर जख्म किया गया था। घटना की सूचना ग्रामीणों द्वारा स्थानीय जन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.