गिरडीह, अगस्त 9 -- गिरिडीह, प्रतिनिधि। सदर प्रखंड अंतर्गत महेशलुंडी उत्क्रमित उच्च विद्यालय में शुक्रवार को केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल के द्वारा एक पेड़ बहन के नाम कार्यक्रम का आयोजन स्थानीय मुखिया शिवनाथ साव के सहयोग से किया गया। कार्यक्रम में डीसी रामनिवास यादव, डीएसपी नीरज कुमार सिंह, स्थानीय मुखिया शिवनाथ साव, विद्यालय के प्रधानाध्यापक ने केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल के जवानों के साथ विद्यालय परिसर में एक पेड़ बहन के नाम से पौधारोपण किया। इस दौरान विद्यालय एवं निःशुल्क शिक्षा केंद्र महेशलुंडी की बच्चियों ने जवानों को तिलक लगाकर राखी बांधी। डीसी ने सभी जवानों को माला पहनाकर उक्त कार्य के लिए जवानों का हौसला बढ़ाया। सीमा सुरक्षा बल से सेवानिवृत्त हुए प्रयाग मंडल, महादेव दास, जितेन्द्र तुरी को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया। कार्यक्रम में डीसी राम...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.