हिन्दुस्तान संवाददाता, नवम्बर 5 -- एटा के अलीगंज में शादी करने से मना करने पर आहत होकर युवती ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। कमरे में युवती का शव लटका मिला। पिता के अनुसार डेढ़ साल से शादी की बात चल रही थी और दहेज के लिए रुपया भी दे दिया था। थाना जसरथपुर के गांव अमृतपुर निवासी भावना (20) पुत्री सुरेन्द्र सिंह ने सोमवार रात को कमरे में जाकर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। कमरे में पहुंचे घरवालों ने शव लटका देखा। मामले की जानकारी पुलिस को दी गई। जानकारी पर पहुंची पुलिस ने शव को नीचे उतारा और पोस्टमार्टम गृह भेजा है। पोस्टमार्टम गृह पहुंचे पिता सुरेन्द्र सिंह ने बताया कि दिल्ली में दुकान चलाते है। बड़ी बेटी की शादी थाना बागवाला के गांव नगला देशी में की थी। बड़ी बेटी के देवर का घर पर आना-जाना था। यह भी पढ़ें- यूपी में PDA Vs DMP, बूथ लेवल पर अभि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.