उन्नाव, नवम्बर 29 -- सोनिक। दही थाना क्षेत्र के मुर्तजानगर गांव के रहने वाले युवक ने गुरुवार देर रात दिल्ली में बहन के घर में फंदे से लटक खुदकुशी कर ली। जानकारी पर परिजन दिल्ली के लिए रवाना हो गए हैं। मौत को लेकर परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। दही थानाक्षेत्र के मुर्तजानगर गांव के रहने वाले 23 वर्षीय विशाल पाल पुत्र कल्लू पाल हरियाणा में फरीदाबाद की एक फैक्ट्री में पिछले दो सालों से कार्य कर रहा था। शुक्रवार को गांव सूचना आई कि उसने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। उसके बाद घर में कोहराम मच गया। बताते चलें कि विशाल दिल्ली में अपनी बहन अर्चना के यहां रहकर फैक्ट्री में काम करता था। गुरुवार सुबह को ही उसके बहनोई दिल्ली से किसी शादी समारोह निपटने के बाद घर लौटे थे। विशाल की बहन अर्चना मुर्तजानगर में मौजूद थी। देर रात विशाल की फांसी लगा कर आत्महत्या...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.