बरेली, सितम्बर 28 -- मीरगंज। रिश्तेदारी में जा रहा अधेड़ दोजोड़ा नदी में डूब गया। सुबह उसका बैग नदी किनारे पड़ा मिला। बैग में मिले सामान से उसकी पहचान हुई। वहीं मौके पर पहुंची मीरगंज और फतेहगंज पश्चिमी पुलिस ने घटनास्थल एक-दूसरे की सीमा में बताकर पल्ला झाड़ लिया। ग्रामीण खुद ही नदी में तलाश कर रहे हैं। सेंथल के गांव सादात परेवा निवासी हरपाल सिंह (55) की मीरगंज के गांव मोहम्मदगंज के मझरा श्यामपुर में बहन रहती हैं। हरपाल शुक्रवार दोपहर बहन के घर जाने के लिए निकले। फतेहगंज पश्चिमी से वह मनकरी तक पहुंचे। मनकरी में दोजोड़ा नदी पार करते समय वह डूब गए। शनिवार सुबह मनकरी के नाविकों ने घाट पर बैग और चप्पलें पड़ी देखीं तो मोहम्मदगंज के प्रधान जमुना प्रसाद ने बताया। बैग में कपड़े और बैंक पासबुक आदि रखे थे। पासबुक सादात परेवा के हरपाल सिंह की थी। सूच...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.