बांदा, मार्च 26 -- बांदा। संवाददाता बहन के घर आया युवक गांव के घर में घुस गया। वहां खाना बना रही युवती को हाथ पकड़कर छेड़खानी की। पीड़िता के शोर मचाने पर बगल के घर से चाचा ललकारते हुए दौड़े तो आरोपित भाग निकला। पीड़िता की मां की तहरीर पर आरोपित के खिलाफ कालिंजर थाना में मामला दर्ज हुआ है। कालिंजर थानाक्षेत्र के एक गांव निवासी महिला के मुताबिक, सुबह सात बजे खेत गई थी। घर पर 20 वर्षीय बेटी खाना बना रही थी। जनपद पन्ना के थानाक्षेत्र के धरमपुर के गांव शंकरगढ़ के मजरा मडेरका निवासी पुष्पराज पुत्र रामकिशोर राजपूत उर्फ लाला की बहन गांव में ब्याही है। वह अपनी बहन के घर आया है। बेटी के घर में अकेला होने की जानकारी पर पुष्पराज घर में घुस आया। बेटी का हाथ पकड़कर उससे छेड़खानी करने लगा। बेटी ने विरोध करते हुए शोर मचाया तो देवर बगल के घर से देवर निकले...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.