साहिबगंज, अप्रैल 3 -- राजमहल, प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र निवासी एक भाई ने अपनी बहन के अपहरण का आरोप एक युवक के पर लगाया है। घटना को लेकर भाई ने पुलिस से शिकायत की है। पुलिस को बताया है कि बीते मंगलवार की रात वह पत्नी और बच्चों के साथ अलग कमरे में सोया था। बहन अलग कमरे में सो रही थी। रात करीब 2:00 बजे नींद खुलने पर देखा कि बहन कमरे में नहीं है। काफी खोजबीन करने पर भी बहन का कोई सुराग नहीं मिला। बहन के मोबाइल पर फोन करने पर राजमहल थाना क्षेत्र के महाजन टोली का एक व्यक्ति फोन उठाया और कहा जो करना है कर लो। पीड़ित भाई ने पुलिस से अपने बहन की बरामदगी की गुहार लगाई है। पुलिस छानबीन में जुटी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.