दिल्ली, मार्च 9 -- दिल्ली के कैलाश कॉलोनी में मिले 20 वर्षीय युवक की हत्या का राज खुल गया है। युवक को उसी के साले ने अपने साथियों के साथ मिलकर मौत के घाट उतारा था। दिल्ली पुलिस ने बताया कि मृतक आरोपी की बहन के साथ बुरा व्यवहार करता था। पुलिस ने मुख्य आरोपी सहित कुल 4 लोगों को अरेस्ट किया है। 20 साल के युवक की लाश कैलाश कॉलोनी में बीते 7 मार्च को मिली थी। पुलिस को 7 मार्च को सूचना मिली कि कैलाश कॉलोनी, दिल्ली में खाली जमीन की झाड़ियों में एक अज्ञात पुरुष का शव मिला है। पीड़ित के गले पर चोट के निशान थे और उसका चेहरा बिगाड़ दिया गया था। ज्योति नगर पुलिस स्टेशन में धारा 103(1)/3(5) बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया। हत्या की जांच के लिए एक टीम बनाई गई। उन्होंने आसपास के कैमरों के सीसीटीवी फुटेज का विश्लेषण किया, तकनीकी निगरानी का इस्तेमाल किय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.