हिन्दुस्तान संवाद, फरवरी 8 -- प्रयागराज जिले के सोरांव के सेवइत गांव में शनिवार को एक युवक की हत्या कर दी गई। आरोप उसके पिता और बहनोई पर है। बताया गया कि शादी की खरीदारी को लेकर हुए विवाद के बाद पिता ने दामाद के साथ मिलकर पहले बेटे को बांधकर पीटा, फिर गला दबा दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। युवक की मौत से खुशियों वाले घर में मातम पसर गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। सेवइत के रौजा मोहल्ला निवासी 29 वर्षीय अनिल कुमार की बहन काजल की इसी माह शादी है। पुलिस के अनुसार, बताया गया कि खरीदारी में पैसों को लेकर अनिल कुमार का अपने पिता सफाईकर्मी गुड्डू लाल चौधरी और बड़े बहनोई राजू से विवाद हुआ। आरोप है कि बात बढ़ने पर पिता और बहनोई ने अनिल को बांधकर पीटा। मारपीट के दौरान ही उसका गला दबा दिया। हालत बिगड़ने पर अनिल को सोरांव अस्पताल ले ...