फर्रुखाबाद कन्नौज, दिसम्बर 29 -- कंपिल। कस्बे के मोहल्ला पट्टी मदारी निवासी दयानंद की पत्नी पूजा ने सोमवार सुबह मारपीट की सूचना अपने मायके पक्ष को दी। इसके बाद जनपद कासगंज के थाना पटियाली क्षेत्र के गांव नौरंगाबाद निवासी पूजा के भाई रिंकू सोमवार दोपहर बहन की ससुराल पहुंचे। यहां किसी बात को लेकर रिंकू के बहनोई के भाई जयप्रकाश से विवाद हो गया, जो देखते ही देखते मारपीट में बदल गया। रिंकू ने आरोप लगाया कि जयप्रकाश समेत बहन के अन्य ससुरालियों ने उसके साथ मारपीट कर उसे घायल कर दिया। वहीं, दूसरे पक्ष से जयप्रकाश ने आरोप लगाया कि रिंकू अपने साथियों के साथ मिलकर मारपीट कर रहा था, जिसमें वह भी घायल हो गया। सूचना पर पुलिस ने रिंकू व जयप्रकाश का मेडिकल कराया। कस्बा इंचार्ज उमेश यादव ने बताया कि घटना में दोनों पक्षों से दो लोग घायल हुए हैं। दोनों का म...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.