सहारनपुर, अक्टूबर 23 -- जिले भर में भैयादूज का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। बहनों ने भाइयों को तिलकर उनकी लंबी उम्र की कामना की। वहीं, भाइयों ने बहनों को तमाम तरह के उपहार देने के साथ ही जीवन भर रक्षा करने का संकल्प लिया है। पर्व को लेकर लोगों में उत्साह नजर आया। भैयादूज का पर्व बृहस्पतिवार को मनाया गया। भाईयों ने बहनों के घर जाकर त्योहार मनाया। कुछ भाई एक दिन पहले ही बहनों के यहां पहुंच गए थे। बृहस्पतिवार सुबह भी भाई अपनी बहनों के यहां पहुंचे। बहनों ने भी भाईयों के यहां पहुंच कर पर्व मनाया। बहनों ने भाईयों की आरती कर मंगल तिलक कर गोले देकर उनकी लंबी उम्र और स्वस्थ रहने की कामना की। तिलक कर बदले में भाईयों ने बहनों को उपहार भेंट किए, जिन बहनों के भाई किसी कारणवश नहीं आ सके, उन बहनों ने गोले पर मंगल तिलक कर यह पर्व मनाया। सोशल मीडिया ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.