संभल, सितम्बर 24 -- श्री रामलीला कमेटी नया बाजार के बैनर तले मंगलवार को श्री राम वर यात्रा धूमधाम व हर्षोल्लास के साथ निकाली गई। वरयात्रा में राधा-कृष्ण का मनमोहक नृत्य समेत माता महाकाली का विराट प्रदर्शन लोगों के आकर्षण का केन्द्र रहा। जगह-जगह वर यात्रा का पुष्प वर्षा कर भव्य स्वागत किया। मंगलवार को काली मंदिर से शुरू हुई श्रीरामवर यात्रा में बुलंदशहर का काली अखाड़ा, मां काली के नौ स्वरूप, हरसिद्धि माता का फूल बंगला, भगवान जगन्नाथ का रथ व भगवान श्रीराम का भव्य सिंहासन समेत शनि देव, हनुमान जी, नरसिंह भगवान का विराट रूप आदि झांकियां शामिल रहीं। प्रभु की वरयात्रा को देखने को नगर समेत आसपास क्षेत्र के श्रद्धालु उमड़ पड़े। इस दौरान पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा के सख्त इंतजाम किए। वरयात्रा काली मंदिर से ऊपरकोट, नया बाजार, कोतवाली रोड, सराफा बाजार, ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.