संभल, जनवरी 11 -- नगर में राष्ट्रीय ध्वज तिरंगे के अपमान का मामला सामने आने के बाद हड़कंप मच गया है। रविवार को सुबह से ही सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक व्यक्ति राष्ट्रीय ध्वज तिरंगे को छड़ी में बांधकर जमीन की सफाई करते हुए दिखाई दे रहा है। वीडियो के सामने आने के बाद देश के सम्मान से जुड़े इस अत्यंत संवेदनशील मामले में पुलिस ने तत्काल संज्ञान लिया है। हालांकि, हिन्दुस्तान इस वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। वायरल वीडियो की प्रारंभिक जांच में राष्ट्रीय ध्वज संहिता के उल्लंघन के संकेत मिले हैं। मामले की गंभीरता को देखते हुए कस्बे में तैनात कांस्टेबल राजेंद्र प्रसाद की तहरीर पर अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। प्रभारी निरीक्षक संत कुमार ने बताया कि राष्ट्रीय ध्वज का अपमान किसी भी स्थिति में...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.