संभल, जून 13 -- अनाज मंडी प्रशासन ने गुरुवार को अवैध अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई करते हुए बुलडोजर से स्थाई अतिक्रमण को ध्वस्त करा दिया। प्रशासन की कार्रवाई पर व्यापारियों ने रोष जताया। व्यापारियों का आरोप है कि प्रशासन मनमानी करते हुए मंडी को उजाड़ रहा है। इस बीच मंडी प्रशासन व व्यापारियों की नोंकझोंक भी हुई। इस पर कई थानों की फोर्स मौके पर बुला ली गई। इससे व्यापारियों में हड़कंप मच गया। वहीं एसडीएम चन्दौसी विनय कुमार मिश्रा से वार्ता के बाद आढ़तियों ने खुद ही दुकानों के बाहर अवैध अतिक्रमण को हटाना शुरू कर दिया। प्रशासन के मुताबिक अभियान आगे भी जारी रहेगा। गुरुवार को अनाज मंडी प्रशासन ने एसडीएम चन्दौसी विनय कुमार मिश्रा के नेतृत्व में अवैध रूप से बनीं दुकानों व खोखों पर कार्रवाई शुरू की। मंडी प्रशासन ने मंडी के करीब 50 दुकानदारों को अवैध अति...