बरेली, जनवरी 16 -- शीशगढ़ । बहगुल नदी पर खमरिया बांध के निर्माण को सरकार ने मंजूरी दे दी है। इस परियोजना पर 99.76 करोड़ रुपये की लागत आएगी। यह बांध लंबे समय से प्रतीक्षित था। इस बांध के बनने से बरेली की बहेड़ी और मीरगंज तहसीलों के लगभग 150 गांवों के किसानों को सीधा लाभ मिलेगा। नहरों के माध्यम से इन गांवों तक सिंचाई का पानी पहुंचाया जाएगा। विभाग को निर्माण के लिए स्वीकृत राशि प्राप्त नहीं हुई है। राशि मिलते ही बांध का निर्माण कार्य शुरू कर दिया जाएगा। खमरिया में पश्चिमी बहगुल नदी पर पहला बांध ब्रिटिश शासनकाल में वर्ष 1926 में बना था। अत्यधिक बाढ़ के कारण वह बांध बह गया था। इसके बाद सरकार ने 1990 तक हर साल कच्चा बांध बनवाया। लेकिन बाद में कच्चा बांध बनाना भी बंद कर दिया गया। किसान कल्याण समिति के अध्यक्ष और पूर्व विधायक जयदीप सिंह बरार लंबे ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.