बांका, जुलाई 17 -- बौंसी, निज संवाददाता। थाना क्षेत्र के बहगा गांव में बुधवार को एक दर्दनाक हादसे में 12 वर्षीय बालक की बांध में डूबने से मौत हो गई। मृतक की पहचान गुलाम गोसुल वारा उर्फ अंगूर और रोजी खातून के सबसे छोटे पुत्र अरमान के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, अरमान अपने चार दोस्तों के साथ गांव के पास स्थित बांध में स्नान करने गया था। इसी दौरान वह एक गहरे गड्ढे में चला गया। गहराई का अंदाजा न लग पाने के कारण वह डूबने लगा।हादसे के वक्त गांव का ही एक अन्य बालक अरमान खान, पिता शाहबाज भी डूब रहा था। संयोगवश पास में ही मवेशी चरा रहे 14 वर्षीय सरफराज ने सूझबूझ दिखाते हुए उसकी जान बचा ली। सरफराज के शोर मचाने पर ग्रामीण मौके पर पहुंचे और कड़ी मशक्कत के बाद लगभग एक घंटे में अरमान के शव को पानी से बाहर निकाला। शव को तत्क्षण परिजनों और ग्रामीण...