हरिद्वार, जनवरी 11 -- कनखल क्षेत्र में बस हटाने को लेकर हुआ मामूली विवाद हिंसक झगड़े में तब्दील हो गया। आरोप है कि बस चालक ने साथियों के साथ मिलकर एक घर में घुसकर महिला, उसके पति और बच्चों से मारपीट और छेड़खानी की। इस मामले में करीब सवा तीन महीने बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। एक महिला ने पुलिस को बताया कि 23 सितंबर 2025 की देर शाम कमल नाम के व्यक्ति ने रिहायशी कॉलोनी में अपनी बस खड़ी की थी। कमल उसी कॉलोनी में किराये पर रहता है। जब उससे बस को खुले मैदान या पार्किंग में खड़ी करने को कहा गया तो वह आगबबूला हो गया। आरोप है कि कुछ देर बाद कमल चार-पांच लोगों के साथ धारदार हथियार लेकर महिला के घर में घुस आया। गाली-गलौज करते हुए आरोपियों ने महिला की बेटी का हाथ पकड़कर घसीटना शुरू कर दिया। आरोप है कि महिला और उसकी पुत्री के साथ अभद्रता और छेड़ख...