झांसी, मार्च 21 -- झांसी, संवाददाता नगर आयुक्त की सख्ती के बाद नगर निगम प्रशासन ने कर-करेत्तर की वसूली पर कमर कस ली। सम्पत्ति विभाग ने नगरीय क्षेत्र में आवंटित दुकानों से वसूली को लेकर अभियान तेज कर दिया। बस स्टैण्ड पर स्थित दो दुकानों को बकाया रुपया जमा न कराने पर सीज कर दिया, वहीं अन्य दुकानदारों से करीब ढाई लाख रुपए वसूल किया है। वित्तीय वर्ष की समाप्ति से पहले नगर निगम कर-करेत्तर वसूली को लक्ष्य के सापेक्ष अधिक वसूली करने में जुटा है। पिछले दिनों नगर आयुक्त सत्यप्रकाश ने मार्च माह की वसूली कम होने पर बिल कलैक्टरों सहित कर निरीक्षकों का एक दिन का बेतन काटने का फरमान जारी कर दिया था। वहीं वसूली में कमी होने पर निलम्बित करने की चेतावनी तक जारी कर दी। इधर टैक्स विभाग ने वसूली अभियान पर जोर देना शुरू किया तो सम्पत्ति विभाग ने भी नगर निगम क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.