गढ़वा, अप्रैल 4 -- मेराल, प्रतिनिधि। प्रखंड मुख्यालय एनएच 75 गढ़वा मुरीसेमर पर अवस्थित है। उसके अलावा रेलवे स्टेशन भी है। वहीं बस स्टैंड पर हजारों यात्री के प्रतिदिन आने-जाने और घनी आबादी होने के बाद भी सामुदायिक शौचालय की सुविधा नहीं है। शौचालय की समस्या का समाधान अबतक नहीं हो पाया है। कई बार बस स्टैंड पर शौचालय बनाने के लिए विभाग के द्वारा स्वीकृत किया गया लेकिन सही ढंग से पहल नहीं होने के कारण शौचालय नहीं बन सका। स्थानीय लोगों का कहना है कि सार्थक पहल नहीं होने से अभी तक शौचालय का निर्माण नहीं हो सका है। यहां पर आसपास के गांव के लोग आते जाते हैं। साथ ही छत्तीसगढ़ से भी बस स्टैंड का जुड़ाव है। लोग काफी संख्या में आते-जाते हैं लेकिन एक भी शौचालय नहीं होने से खासकर के महिलाओं को विशेष समस्या होती है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से बस स्टैंड प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.