मोतिहारी, फरवरी 21 -- नगर निगम क्षेत्र अंतर्गत पूर्वी चंपारण जिला मुख्यालय मोतिहारी के छतौनी स्थित निजी बस स्टैंड की बदहाल व्यवस्था यात्रियों के लिए बड़ी परेशानी का कारण बन गई है। नगर निगम की ओर से संचालित इस बस स्टैंड से प्रतिदिन 150 से अधिक बसें विभिन्न जिलों और राज्यों के लिए खुलती हैं, लेकिन यहां मूलभूत सुविधाओं का घोर अभाव है। पीने के स्वच्छ पानी, शौचालय, यात्री शेड और समुचित प्रकाश व्यवस्था नहीं होने से यात्रियों को सड़क पर खड़े होकर बस का इंतजार करना पड़ता है। बस यात्री सुरेश कुमार सिंह, नीतीश कुमार, अर्जुन कुमार, नीरज कुमार, कृष्णा कुमार, पंकज कुमार, विनोद प्रसाद, कुंदन पटेल आदि ने बताया कि बस स्टैंड का मुख्य गेट आज तक नहीं बन सका है। परिसर में चाहरदीवारी नहीं होने के कारण असामाजिक तत्वों का जमावड़ा लगा रहता है। स्थानीय लोगों का क...