किशनगंज, जून 1 -- किशनगंज, संवाददाता। किशनगंज शहर के बस स्टैंड में शनिवार को अवैध लॉटरी के बड़े रैकेट का पर्दाफाश हुआ है। किशनगंज सदर थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर पटना से आ रही एक बस से लॉटरी की बड़ी खेप बरामद की है। पुलिस ने रांची की एक बस से भी लॉटरी टिकट बरामद किया है। कुल 18 पेटी लॉटरी टिकट बरामद किया गया है। जिसकी कीमत करीब 1 करोड़ रुपये अनुमानित की जा रही है। मामले में पुलिस ने चार लोगों को हिरासत में लिया है। बताया जाता है कि हिरासत में लिए गए आरोपी बस चालकों से रंगदारी वसूलने की कोशिश कर रहा था। पुलिस हिरासत में लिए गए युवकों से पूछताछ कर रही है। बताया जाता है कि पटना में बस में लॉटरी लोड किया गया था। लॉटरी की बड़ी खेप को किशनगंज में उतारा जाना था। लॉटरी अलग-अलग कार्टन में था। बस को पहले सिंघिया चौक पर रोका गया था।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.