बलिया, मई 16 -- मनियर, हिन्दुस्तान संवाद। निर्वाचन और शपथ की प्रक्रिया पूरी होने के बाद नगर पंचायत के बोर्ड की पहली बैठक गुरुवार को नवनिर्वाचित अध्यक्ष बुचिया देवी की अध्यक्षता में हुई। इसमें सर्वसम्मति से मनियर को आदर्श नगर पंचायत बनाने के लिए विकास का खाका तैयार किया गया। जनता से जुड़ी समस्याओं के लिए एकल समाधान पटल योजना के तहत टोल फ्री नंबर 1533 जारी किया गया। सड़क-नाली व स्वागत द्वारों की मरम्मत के साथ ही बस स्टैंड पर सेल्फी प्वाइंट व हाईमास्क लाइट लगाने का निर्णय हुआ। बस स्टैंड पर महिला शौचालय बनवाने, खुले पड़े नालों पर ढक्कन लगाने, बस स्टैंड पर तिरंगा झंडा लगाने, पौधरोपण समेत करीब 70 प्रस्ताव पारित हुए। एमएलसी रवि शंकर सिंह पप्पू व विधायक केतकी सिंह के प्रतिनिधि के रूप में मौजूद कुंवर विजय उर्फ पप्पू ने कहा कि नगर पंचायत को इस रूप ...