संभल, दिसम्बर 17 -- उत्तर प्रदेश रोडवेज कर्मचारी संघ से संबद्ध भारतीय मजदूर संघ के कार्यकारी जिला अध्यक्ष सौरभ शर्मा के नेतृत्व में मंगलवार को रोडवेज बस स्टैंड परिसर में सदस्यता अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान बड़ी संख्या में रोडवेज कर्मचारियों ने उत्तर प्रदेश रोडवेज कर्मचारी संघ की सदस्यता ग्रहण की। सदस्यता अभियान को लेकर कर्मचारियों में खासा उत्साह देखने को मिला। सौरभ शर्मा ने कर्मचारियों को संबोधित करते हुए कहा कि कर्मचारी संघ कर्मचारियों के अधिकारों की रक्षा, समस्याओं के समाधान और उनके हितों के लिए निरंतर संघर्ष करता रहा है। उन्होंने कहा कि संगठन से जुड़कर कर्मचारी अपनी आवाज को और मजबूत बना सकते हैं। सभी ने संगठन को मजबूत करने का संकल्प लिया और एकजुट होकर कर्मचारियों के हित में कार्य करने की बात कही।इस दौरान असगर हुसैन, नाहिद जमाल, ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.