बरेली, फरवरी 22 -- त्योहार के सीजन में बस स्टैंडों के आसपास डग्गामार वाहनों की संख्या बढ़ जाती है। रात में प्राइवेट बसें भी बस स्टैंडों के आसपास खड़ी रहती हैं, जिससे परिवहन निगम को नुकसान होता है। रोडवेज बसों में सवारियां कम आती हैं। इसलिए होली से पहले परिवहन निगम, परिवहन विभाग, ट्रैफिक पुलिस संयुक्त रूप से ऐसे वाहनों के खिलाफ अभियान चलाएगा। आरएम दीपक चौधरी का कहना है कि तमाम शिकायतें बस स्टैंडों के आसपास डग्गामार वाहनों के सवारियां ढोने की मिली हैं। इससे विभाग को नुकसान हो रहा है। एआरएम को निर्देश दिए गए हैं, वह ऐसे वाहनों पर कार्रवाई करें। इसमें परिवहन विभाग और ट्रैफिक पुलिस का भी सहयोग लिया जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...