पूर्णिया, जुलाई 30 -- जानकीनगर-बनमनखी, हिन्दुस्तान टीम। जानकीनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत एनएच 107 पर चांदपुर भंगहा वार्ड 10 के समीप बस एवं मोटरसाइकिल के आमने-सामने की टक्कर में मोटरसाइकिल चालक युवक की मौके पर मौत हो गई जबकि हादसे में चालक के पीछे बैठा दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। मृतक मोटरसाइकिल चालक की पहचान बनमनखी के राधा नगर वार्ड 17 निवासी 22 वर्षीय सवीन यादव पिता नागौर यादव के रूप में की गई है। घायलों की पहचान राधा नगर निवासी 21 वर्षीय रजनीश यादव उर्फ छोटी पिता भूपेन यादव एवं 21 वर्षीय सौरभ यादव पिता इंद्रदेव यादव के रूप में की गई है। यह हादसा मंगलवार की दोपहर तकरीबन दो बजे सहरसा-पूर्णिया राष्ट्रीय राजमार्ग 107 पर घटित हुई। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को मुरलीगंज अस्पताल पहुंचाया गया, जहां गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उन्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.