हापुड़, फरवरी 6 -- गांव देहरा से कस्बे में आर रही बस में सवार दो युवकों ने एक युवक के साथ मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। पुलिस ने पीड़ित परिजन की तहरीर पर जांच शुरू कर दी। थाना क्षेत्र के गांव देहरा निवासी फिरोज ने बताया कि वह शुक्रवार को बस से सवार होकर कस्बे में आ रहा था। इस दौरान दो युवक महिला और एक वृद्ध से सीट को लेकर अभद्रता कर रहे थे। जब उनका विरोध किया तो गाली गलौच कर मारपीट करना शुरू कर दिया था। घटना को अंजाम देकर दोनों आरोपी युवक फरार हो गए थे। परिजन मौके पर पहुंचे और उसको निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उसकी गंभीर हालत देखकर उसको मेरठ के लिए डॉक्टरों ने रेफर कर दिया। वरिष्ठ उपनिरीक्षक दिलशाद ने बताया कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। जांच में जो भी तथ्य सामने आते है, उन तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.