बलिया, मार्च 11 -- नगरा, हिन्दुस्तान संवाद। स्कूल से छुट्टी के बाद विद्यालय के गाड़ी से लौट रही छात्रा का बाइक सवार शोहदा पीछा कर रहे थे। हालांकि रास्ते में चालक ने गाड़ी रोक दिया और सवार बच्चों ने शोर मचाया तो ग्रामीणों ने दो शोहदों को पकड़कर पुलिस को सौंप दिया। फिलहाल गड़वार पुलिस दोनों से पूछताछ कर फरार शोहदों के बारें में जानकारी जुटा रही है। इलाके के एक गांव की 15 वर्षीय किशोरी रसड़ा-नगरा के बीच स्थित एक स्कूल में कक्षा नौ में पढ़ाई करती है। सोमवार को छुट्टी के बाद वह स्कूल के बस से घर लौट रही थी। बताया जाता है कि विद्यालय के पास से तीन बाइकों पर सवार नौ शोहदे बस का पीछा कर रहे थे। लोगों का कहना है कि वह कभी बस के आगे तो कभी पीछे चलते हुए खिड़की से छात्रा पर छींटाकशी कर रहे थे। उनकी हरकतों से परेशान होकर चालक ने नगरा-गड़वार मार्ग पर इसारी सल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.