लखनऊ, फरवरी 14 -- गोसाईगंज में रोडवेज बस से साढ़े तीन लाख रुपए की नगदी और शादी के लिए खरीदे गए जेवर चोरी हो गई। पीड़ित ने बस चालक, कंडक्टर और हेल्पर के खिलाफ नगदी का बैग गायब करने का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज करवाया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। गोमतीनगर के छोटा भरवारा निवासी लाल जी यादव ने पुलिस को बताया कि वो 8 फ़रवरी को अपनी पत्नी बादामी देवी के साथ आजमगढ़ जाने के लिए सुशांत गोल्फ सिटी थाना क्षेत्र के अहमामऊ चौराहे के पास रोडबेज बस नंबर यूपी 61 बीटी 9779 पर बैठ गए थे। इस बीच बस के कंडेक्टर ने उसके हाथ से बैग लेकर बस की पिछली सीट पर रख दिया। जिसमें करीब साढ़े तीन लाख रुपये के जेवर और नगदी थी। पीड़ित के मुताबिक बस गोसाईगंज के कबीरपुर गाव के पास आकर रुक गई। बस चालक, कंडेक्टर और हेल्पर ने सवारियों से बताया कि बस ख़राब हो गई है। सभी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.