बस्ती, फरवरी 6 -- विक्रमजोत (बस्ती), हिन्दुस्तान संवाद। बस्ती-अयोध्या फोरलेन पर ओवरटेक करने को लेकर शव लेकर अयोध्या जा रही बस पर फायरिंग करने का आरोप गुरुवार को आत्मसमर्पण करने परसरामपुर थाने पहुंच गया। यहां उसने अपराध स्वीकार किया। इसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। हालांकि, 'हिन्दुस्तान' वायरल वीडियो की सत्यता की पुष्टि नहीं करता है। वहीं दूसरी ओर पुलिस का कहना है कि आरोपी और उसके साथी को गिरफ्तार किया गया है। बस्ती-अयोध्या फोरलेन पर बुधवार को छावनी थानांतर्गत निर्माणाधीन रिंगरोड के फ्लाईओवर के पास ओवरटेकिंग को लेकर दिनदहाड़े बुलेट सवार दो दबंगों ने दाह संस्कार के लिए शव लेकर अयोध्या जा रहे लोगों की बस को रोकने की कोशिश की। बस चालक को भला-बुरा कहने के साथ ही उनमें से एक युवक ने असलहे से बस पर फायरिंग कर दी। कोई हताहत नहीं हु...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.