सोनभद्र, दिसम्बर 19 -- डाला, हिन्दुस्तान संवाद। चोपन थाना क्षेत्र के जवारीडाड़ में गुरुवार की रात झारखंड के दो निजी बसों पर पाकिस्तानी झंडा लगाने की बात कहकर ग्रामीणों ने उसे रोक दिया। दोनों बसें झारखंड से अजमेर जा रही थी। मामले की सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने इस्लामिक धार्मिक झंडा होने की बात सामने आने पर दोनों बसों को छोड़ दिया। झारखंड से दो निजी बसों में सवार होकर लोग अजमेर के लिए जा रहे थे। गुरुवार की रात जैसे ही बस चोपन थाना क्षेत्र के जवारीडाड़ में वाराणसी- शक्तिनगर राजमार्ग पर पहुंची तो स्थानीय लोगों ने बस पर पाकिस्तानी झंडा देखकर बसों को रोक दिया। उन्होंने बस पर पाकिस्तानी झंडा लगाने पर नाराजगी जाहिर की। सूचना मिलते ही चोपन थाना पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने मौके पर जांच की तो सामने आया कि उक्त झंडा पाकिस्तानी न...