अयोध्या, अप्रैल 27 -- अयोध्या, संवाददाता। जिले की रोडवेज बसों पर जल्द ही महिला परिचालक यात्रियों का टिकट काटती नजर आएंगी। परिवहन निगम मुख्यालय के निर्देश पर अयोध्या परिक्षेत्र के विभिन्न डिपो में महिला बस परिचालकों की भर्ती प्रक्रिया सम्पन्न हो गई है। परिचालक पद पर भर्ती के लिए विभिन्न जिले की महिलाओं में खासा उत्साह रहा। महिलाओं ने अयोध्या धाम बस स्टेशन परिसर स्थित क्षेत्रीय प्रबंधक कार्यालय में 200 पद के सापेक्ष 306 ऑनलाइन एवं ऑफलाइन आवेदन किए। उम्मीद जताई जा रही है कि सप्ताहभर में रिजल्ट घोषित कर दिया जाएगा। परिवहन निगम बसों के संचालन की कमान महिलाओं को सौंपकर अब महिला सशक्तीकरण पर जोर दिया जा रहा है। रोडवेज में संविदा पर महिला कंडक्टर की भर्ती के लिए परिवहन निगम मुख्यालय के आदेश पर अयोध्या परिक्षेत्र में भर्ती प्रक्रिया सम्पन्न हुई है...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.