दुमका, फरवरी 4 -- दुमका, प्रतिनिधि।अटल बिहारी बस पड़ाव के परिसर में बस पड़ाव एवं मैक्सी पड़ाव दुकानदार संघ की बैठक आयोजित की गई। जिसकी अध्यक्षता संघ के अध्यक्ष अरुण कुमार सिंह ने की। बैठक में सभी सदस्यों ने निर्णय लिया कि नगर परिषद दुमका के चुनाव में अध्यक्ष के पद पर वे उम्मीदवार को अपना मत देंगे जो दुकानदार के हित में बात करेगा और उनकी समस्याओं को निदान करेगा। बैठक में सदस्यों ने कहा कि सभी दुकानदार अपने-अपने परिवार तथा साथी सहयोगी को भी उम्मीदवारों को मत देने के लिए प्रेरित करेंगे जो दुकानदारों के हित की बात करेगा और दुकानदार की समस्याओं के बारे में विचार कर सही समाधान करने में सहयोग करेगा। बैठक में मुख्य रूप से सभाध्यक्ष अरूण सिंह, पंकज कुमार सिंह, मनोज कुमार सिन्हा, किरण कुमार गण, अजय केसरी, विकास नंदन दास, गायत्री देवी, सुभाष चंद्र प...