पूर्णिया, अगस्त 1 -- जानकीनगर, एक संवाददाता। रामनगर फरसाही और मधुवन पंचायत को मिलाकर नगर पंचायत जानकीनगर का केवल दर्जा मिला है। नगर पंचायत जानकीनगर के गठन हुए लगभग तीन साल बीत जाने के बाद भी जलजमाव, सार्वजनिक शौचालय निर्माण, शुद्ध पेयजल की समस्याओं से जूझना यहां के लोगों की नियति बनी हुई है। समय बीता, प्रतिनिधि भी बदले पर नहीं बदली तो सिर्फ नगर पंचायत जानकीनगर की तस्वीर। जानकीनगर को नगर पंचायत बनने के बाद भी नगर पंचायत से जुड़ी बुनियादी सुविधाएं स्थानीय लोगों को मयस्सर नहीं है। पूर्णिया-सहरसा राष्ट्रीय राजमार्ग एन.एच.107 मुख्यपक्की सड़क किनारे नगर पंचायत जानकीनगर के चोपड़ा बाजार में सामाजिक एवं आर्थिक विकास के लिए महत्वपूर्ण मानी जानेवाली सड़कों की बदहाली देखकर स्वत: विकास कार्यों का अंदाजा लगाया जा सकता है। बाजार के सड़कों पर हल्की बारिश...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.